क्रिकेट
मोहम्मद साबिर | Sep 07, 2025, 04:24 PM IST
1.एबी डिविलियर्स

साउथ अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने 2015 वेस्टइंडीज के खिलाफ सिर्फ 31 गेंदों में शतक ठोक दिया था. हालांकि डिविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए अब 30 गेंदों में शतक लगाना होगा, जो काफी असंभव लग रहा है.
2.कोरी एंडरसन

न्यूजीलैंड के लिए खेलते हुए कोरी एंडरसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2014 में 36 गेंदों में शतक ठोक दिया था और एंडरनसन दूसरे स्थान पर हैं.
3.शाहिद अफरीदी

पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी ने पहले 1996 श्रीलंका के खिलाफ 37 गेंदों में शतक ठोका था और ये शाहिद ने ये रिकॉर्ड 18 साल तक अपने नाम रखा. फिर कोरी एंडरसन और एबी डिविलियर्स ने उनका ये रिकॉर्ड तोड़ दिया. हालांकि दूसरी बार शाहिद ने भारत के खिलाफ 2005 में 45 गेंदों में शतक ठोक दिया था.
4.ग्लेन मैक्सवेल

ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल ने 2023 में नीदरलैंड्स के खिलाफ 40 गेंदों में शतक ठोक दिया था और अपना नाम लिस्ट में शामिल कर लिया था.
5.मार्क बाउचर

साउथ अफ्रीका के मार्क बाउचर ने 2006 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 44 गेंदों में सेंचुरी लगा दी थी.
6.ब्रायन लारा

वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा ने 1999 में बांग्लादेश के खिलाफ 45 गेंदों में ये कारनामा किया था.
7.जेसी राइडर

न्यूजीलैंड के जेसी राइडर ने 2014 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 46 गेंदों में शतक ठोका था.
8.जोस बटलर

इंग्लैंड के जोस बटलर ने 2015 में पाकिस्तान के खिलाफ 46 गेंदों में शतक ठोका था. उसके बाद 2022 में नीदरलैंड्स के खिलाफ बटलर ने 47 गेंदों में सेंचुरी लगा दी थी.
9.कैमरून ग्रीन

ऑस्ट्रेलिया के कैमरून ग्रीन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2025 में 47 गेंदों में शतक लगा दिया था और वो लिस्ट में 9वें स्थान पर हैं.
10.सनथ जयसूर्या

श्रीलंका के सनथ जयसूर्या ने 1996 में पाकिस्तान के खिलाफ केवल 48 गेंदों में शतक लगाया था.