Advertisement

Test में सबसे ज्यादा छोटा स्कोर करने वाली टीमें, एक टीम सिर्फ 26 रन पर हुई ढेर

भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैच खेला जाना है. लेकिन इससे पहले हम आपको बताएंगे कि टेस्ट में सबसे छोटा स्कोर किन टीमों मे बनाया है. लिस्ट में एक टीम सिर्फ 26 रन ही ढेर हो गई थी. आप यहां टॉप-5 लिस्ट देख सकते हैं.

मोहम्मद साबिर | Jun 05, 2026, 09:28 PM IST

1.न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड

न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड
1

न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की बीच साल 1955 में मुकाबला खेला गया था. इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम सिर्फ 26 रनों पर ढेर हो गई थी. 
 

Advertisement

2.वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया

वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया
2

वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2025 में टेस्ट मैच खेला गया था, जिसमें वेस्टइंडीज टीम सिर्फ 27 रन पर ही ऑलआउठ हो गई थी.
 

3.साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड

साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड
3

साउथ अफ्रीका एक या दो नहीं बल्कि 4 बार 40 के अंदर स्कोर पर ऑलआउट हुई है. इंग्लैंड के खिलाफ अफ्रीका की टीम दो बार 30 पर और एक बार 35 पर ढेर हुई है. इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 36 रनों पर भी टीम ढेर हो चुकी है. 
 

4.ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड

ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड
4

ऑस्ट्रेलिया की टीम का भी नाम लिस्ट में है. ऑस्ट्रेलिया की टीम इंग्लैंड के खिलाफ 1902 में सिर्फ 36 रनों पर ऑलआउट हुई थी. 
 

5.भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
5

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया साल 2020 में सिर्फ 36 रन ही बना सकी थी. हालांकि, टीम इंडिया इसके बाद 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 46 रनों पर भी ऑलआउट हो चुकी है. हालांकि टीम 1974 में इंग्लैंड के खिलाफ 42 रन पर भी ढेर हुई है. 
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement