Advertisement

इंग्लैंड की धरती पर टेस्ट में 'शतक' और 'विकेट' अपने नाम करने वाले साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी, लिस्ट में शामिल हुए एडन मारक्रम

साउथ अफ्रीका के ओपनर बल्लेबाज एडन मारक्रम ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में शतक जड़ा है. वही मारक्रम ने विकेट भी झटके हैं. आइए जानें इंग्लैंड की धरती पर टेस्ट में 'शतक' और 'विकेट' लेने वाले कौन-कौन से साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी हैं. 

भास्कर तिवारी | Jun 14, 2025, 02:22 PM IST

1.27 साल के बाद आईसीसी खिताब जीतने के करीब अफ्रीका

27 साल के बाद आईसीसी खिताब जीतने के करीब अफ्रीका
1


साउथ अफ्रीकी टीम अपना पहला विश्व टेस्ट चैंपियनशिप खिताब जीतने से महज 69 रन दूर है. यूं तो लॉर्ड्स के मैदान पर चौथी पारी में 200 प्लस का टारगेट चेज करना आसान नहीं. लेकिन इस बार एडन मारक्रम के दम पर दक्षिण अफ्रीका इतिहास रचने के करीब है. 
 

Advertisement

2.खास लिस्ट में शामिल हुए एडन मारक्रम

खास लिस्ट में शामिल हुए एडन मारक्रम
2

एडन मारक्रम इंग्लैंड की सरजमीं पर एक ही टेस्ट में शतक जड़ने और विकेट लेने वाले साउथ अफ्रीकी खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं. आइए जानें इस लिस्ट में कौन-कौन से खिलाड़ी है. 

3.ये 2 खिलाड़ी भी कर चुके हैं कारनामा

ये 2 खिलाड़ी भी कर चुके हैं कारनामा
3

ये कारनामा ब्रूस मिशेल (द ओवल, 1935) और ग्रीम पोलक (ट्रेंट ब्रिज, 1965) कर चुके हैं. 
 

4.1 नहीं 2 बार कैलिस ने किया है ये काम

1 नहीं 2 बार कैलिस ने किया है ये काम
4

वही साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर जैक्स कैलिस ने साल 1998 में ओल्ड ट्रैफर्ड और साल 2012 में द ओवल में ऐसा काम किया था. 
 

5.इतिहास रचने के करीब साउथ अफ्रीका

इतिहास रचने के करीब साउथ अफ्रीका
5

ऑस्ट्रेलिया के पास पहली पारी के आधार पर 74 रन की बढ़त थी. इस टीम ने दूसरी पारी में 207 रन बनाए. जिसमें मिशेल स्टार्क ने 58 रन का योगदान दिया. इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 282 रन का टारगेट दिया. लॉर्ड्स में टेस्ट इतिहास को देखते हुए ये टारगेट मुश्किल नजर आ रहा था. लेकिन एडेन मार्करम (नाबाद 102) और कप्तान टेंबा बावुमा (नाबाद 65) ने शतकीय साझेदारी करते हुए तीसरे दिन की समाप्ति तक दक्षिण अफ्रीका को जीत की दहलीज पर ला दिया.


 

Advertisement
Advertisement
Advertisement