Advertisement

Sourav Ganguly Birthday: सौरव गांगुली के इन 5 रिकॉर्ड्स को नहीं तोड़ पाएगा कोई खिलाड़ी!

भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली 53 साल के हो गए हैं. गांगुली ने अपने क्रिकेटिंग करियर में ऐसे 5 रिकॉर्ड बनाए हैं. जिन्हें तोड़ना आज भी आसान नहीं है.

भास्कर तिवारी | Jul 07, 2025, 10:03 PM IST

1.विश्व कप में सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड

विश्व कप में सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड
1

भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के नाम वनडे विश्व कप इतिहास में सबसे बड़ी पार्टनरशिप करना का रिकॉर्ड बनाया है. राहुल द्रविड़ के साथ मिलकर दादा ने श्रीलंका के खिलाफ 318 रन की साझेदारी की थी. ये रिकॉर्ड आज भी कायम है. 

Advertisement

2.भारत के लिए टेस्ट में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले लेफ्टी बल्लेबाज

भारत के लिए टेस्ट में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले लेफ्टी बल्लेबाज
2

सौरव गांगुली के नाम टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए बतौर लेफ्टी बल्लेबाज सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने बेंगलुरु टेस्ट में पाकिस्तान के खिलाफ 239 रन बनाए थे.  

3. चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बैट्समैन

 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बैट्समैन
3

सौरव गांगुली के नाम चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी 2000 के फाइनल में 117 रन की पारी खेली थी. जो आज तक किसी भी बल्लेबाज का इस टूर्नामेंट के फाइनल में सबसे बड़ा स्कोर है.
 

4. लगातार 4 मैच में जीता मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड

 लगातार 4 मैच में जीता मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड
4


सौरव गांगुली ने पाकिस्तान के खिलाफ 1997 की सीरीज में लगातार 4 वनडे मैच में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता था. 
 

5.वनडे विश्व कप में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज

वनडे विश्व कप में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज
5


सौरव गांगुली के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड है. जिसे शायद ही कोई भारतीय बल्लेबाज तोड़ पाए. वनडे विश्व कप के इतिहास में गांगुली सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बैट्समैन हैं. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 1999 में 158 गेंदों पर 183 रन बनाए थे. 

Advertisement
Advertisement

Advertisement