क्रिकेट
मोहम्मद साबिर | Mar 04, 2026, 10:33 PM IST
1.फिन एलन

न्यूजीलैंड के स्टार ओपनर फिन एलन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल में सिर्फ 33 गेंदों में नाबाद 100 रनों की पारी खेली है. एलन टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.
2.क्रिस गेल

क्रिस गेल ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में दो बार ऐसा किया. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 2007 में 47 गेंदों में और फिर साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2016 में 50 गेंदों में शतक ठोका था. गेल इकलौते बल्लेबाज हैं, जिन्होंने दो शतक लगाया है.
3.हैरी ब्रूक

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ 50 गेंदों में शतक ठोक दिया था.
4.ब्रेंडन मैकुलम

न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज ब्रेंडन मैकुलम ने टी20 वर्ल्ड कप 2012 में बांग्लादेश के खिलाफ 51 गेंदों में शतक ठोका था.
5.रिली रोसो

साउथ अफ्रीका के रिली रोसो ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ 52 गेंदों में शतक लगाया था.
6.पथुम निसांका

श्रीलंका के स्टार ओपनर पथुम निसांका ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 52 गेंदों में शतक लगाया था.
7.साहिबजादा फरहान

पाकिस्तान के स्टार ओपनर साहिबजादा फरहान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 नामीबिया के खिलाफ 57 गेंदों में शतक ठोक दिया था.
8.अहमद शहजाद

पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज अहमद शहजाद ने टी20 वर्ल्ड कप 2014 में बांग्लादेश के खिलाफ 58 गेंदों में शतक लगाया था.
9.युवराज सामरा

कनाडा के युवराज सामरा ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ 58 गेंदों में शतक ठोक दिया था.