क्रिकेट
भास्कर तिवारी | May 22, 2025, 06:50 PM IST
1. कब और कहां खेला जाएगा मैच

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 का 65वां मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच का टॉस शाम 7.00 बजे होगा. वही मुकाबले की शुरुआत 7.30 बजे से होगी.
2.जानें लखनऊ के मौसम का हाल

आरसीबी वर्सेस एसआरएच मैच के दौरान लखनऊ में बादल छाए रहेंगे. लेकिन बारिश की संभावना ना के बराबर है. लखनऊ का तापमान कल 36 डिग्री से 30 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद जताई जा रही है.
3.बारिश से बिगाड़ा खेल

अगर बारिश की वजह से रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद का मैच रद्द हो गया. तो आरसीबी के अंकतालिका में टॉप-2 में रहने की उम्मीदों का बड़ा झटका लग जाएगा.
4.रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग इलेवन

फिल सॉल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, सुयश शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और यश दयाल
5. सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन

ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा , पैट कमिंस (कप्तान), जीशान अंसारी, हर्ष दूबे, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा