क्रिकेट
रईश खान | Jun 02, 2025, 11:33 PM IST
1.11 साल बाद फाइनल में पहुंची पंजाब

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा (Preity Zinta) की पंजाब किंग्स (PBKS) आखिरकार आईपीएल 2025 के फाइनल में पहुंच गई है. पंजाब ने 11 साल बाद फाइनल में जगह बनाई है. फाइनल में उसका मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा.
2.प्रीति जिंटा का पोस्ट वायरल

आईपीएल 2025 के फाइनल मुकाबले के लिए अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम सज के तैयार हो गया है. दोनों टीमों ने भी पूरी तरह से कमर कस ली है. इस बीच प्रीति जिंटा ने फाइनल मुकाबले से पहले जीत का जश्न मनाने के लिए अपनी टीम के खिलाड़ियों की तस्वीरें शेयर की हैं.
3.सड्डा पंजाब जीतेगा

प्रीति जिंटा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है. कैप्शन में प्रीति ने लिखा, 'वाह क्या जीत है. पंजाबी आ गए ओए. उन्होंने आगे लिखा IPL2025 सड्डा पंजाब जीतेगा.
4.अय्यर के साथ भावुक पोस्ट

प्रीति का श्रेयस अय्यर के साथ भी भावुक वाला पोस्ट भी वायरल हो रहा है. पहली तस्वीर में कप्तान श्रेयस अय्यर और Marcus Stoinis बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं.
5.चहल और स्टोइनिस का जश्न

दूसरी तस्वीर में युजवेंद्र चहल और मार्कस स्टोइनिस का विकेट लेने के बाद जश्न मनाते देखने को मिल रहा है. तीसरी तस्वीर में कप्तान श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी के लिए तैयार खड़े हैं.