Advertisement

IND vs SL Test में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में धोनी-विराट का नाम

भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त, 2026 को खेला जाएगा. लेकिन इससे पहले आपको बताएंगे कि बतौर कप्तान भारत और श्रीलंका टेस्ट में किन खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा मुकाबले खेले हैं. 

मोहम्मद साबिर | Aug 09, 2026, 08:02 PM IST

1.अर्जुन रणतुंगा

अर्जुन रणतुंगा
1

भारत और श्रीलंका के बीच हुए टेस्ट मुकाबलों में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड श्रीलंका के अर्जुन रणतुंगा के नाम दर्ज है. उन्होंने भारत के खिलाफ श्रीलंका की ओर से कुल 13 टेस्ट मैच खेले हैं. इन 13 टेस्ट मैचों में श्रीलंका को एक में भी जीत नसीब नहीं हुई. 13 मैचों में से श्रीलंका को 5 में हार का सामना करना पड़ा, जबकि 8 मुकाबले ड्रॉ रहे.
 

Advertisement

2.विराट कोहली

विराट कोहली
2

श्रीलंका के खिलाफ भारत की ओर से कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है. कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ कुल 9 टेस्ट मुकाबलों में भारतीय टीम की अगुवाई की है. इस दौरान टीम को 6 मैचों में जीत मिली, जबकि सिर्फ एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा.
 

3.मोहम्मद अजहरुद्दीन

मोहम्मद अजहरुद्दीन
3

भारत और श्रीलंका के बीच हुए टेस्ट मुकाबलों में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में मोहम्मद अजहरुद्दीन तीसरे नंबर पर काबिज हैं. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ कुल 8 मुकाबलों में टीम इंडिया की कप्तानी की. इस दौरान भारत को 5 मैचों में जीत मिली, जबकि 3 का अंत ड्रॉ के रूप में हुआ. 
 

4.एमएस धोनी

एमएस धोनी
4

भारत और श्रीलंका टेस्ट सीरीज में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा मैच खेलने के मामले में एमएस धोनी चौथे नंबर पर मौजूद हैं. धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ 6 मुकाबलों में भारत की अगुवाई की है. इस दौरान भारतीय टीम को 3 मैचों में जीत मिली, जबकि एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. वहीं 2 मुकाबले ड्रॉ रहे.
 

5.कपिल देव

कपिल देव
5

भारत को पहला विश्व कप जिताने वाले कप्तान कपिल देव ने श्रीलंका के खिलाफ 6 मैचों में टीम की कप्तानी की. इस दौरान भारत ने 2 टेस्ट मैच जीते, तो एक में टीम को हार का सामना करना पड़ा.     
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement