Advertisement

MS Dhoni Birthday: फुटबॉल थी पहली पसंद, फिर कैसे बन गए दुनिया के बेस्ट क्रिकेट कप्तान? एमएस धोनी के 5 अनसुने किस्से

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी आज यानी 7 जुलाई 2025 जन्मदिन मना रहे हैं. उनके जन्मदिन की तारीख और उनकी जर्सी नंबर 7 की वजह से ही उन्हें थाला फॉर ए रीजन कहा जाता है. इस खास मौके पर माही के 5 अनसुने किस्से जानते हैं.

मोहम्मद साबिर | Jul 07, 2025, 07:09 AM IST

1.कौनसा जन्मदिन मना रहे हैं माही?

कौनसा जन्मदिन मना रहे हैं माही?
1

एमएस धोनी आज यानी 7 जुलाई 2025 को अपना 44वां बर्थडे मना रहे हैं. माही अब 44 साल के पूरे हो गए हैं. धीरे-धीरे उनकी उम्र का बढ़ना, जो क्रिकेट से दूरी बना रही है. धोनी अब सिर्फ चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल खेलते हैं. आप नीचे माही के 5 अनुसने किस्से देख सकते हैं. 

Advertisement

2.फुटबॉल थी पहली पसंद

फुटबॉल थी पहली पसंद
2

एमएस धोनी की पहली पसंद क्रिकेट नहीं बल्कि फुटबॉल थी. वो स्कूल के समय पर एक गोलकीपर थे, लेकिन एक दिन उन्हें स्पोर्ट्स टीचर ने क्रिकेट के लिए बोला, जहां उन्हें एक विकेटकीपर की जरूरत थी. उसके बाद वो दिन है और आज का दिन है. 
 

3.क्रिकेट से पहले करते थे रेलवे में नौकरी

क्रिकेट से पहले करते थे रेलवे में नौकरी
3

सिर्फ माही के सच्चे फैंस ही इस बात से वाकिफ है कि धोनी क्रिकेट से पहले रेलवे में नौकरी करते थे. लेकिन उनकी लगन और जिद्द ने नौकरी छोड़ने पर उन्हें मजबूर कर दिया और आज वो क्रिकेट के दुनिया में बेताज बादशाह बन गए हैं. 
 

4.100 से ज्यादा बाइक रखते हैं माही

100 से ज्यादा बाइक रखते हैं माही
4

महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेटर बनने से पहले ही बाइकों का शौक था. लेकिन उस दौरान गरीबी ने उन्हें रोक रखा था. हालांकि जैसे ही उन्हें सफलता मिली, तो उन्होंने अपना ये शौक पूरा किया. रिपोर्ट्स के अनुसार, धोनी के पास 100 से भी ज्यादा बाइक हैं, जिसमें कई महंगी बाइक भी शामिल हैं. 
 

5.माही की मां नहीं देख पाती थी उनके मैच

माही की मां नहीं देख पाती थी उनके मैच
5

आपको बता दें कि जब भी धोनी मैदान पर बैटिंग करने उतरते थे, तो उनकी मां उन्हें खेलते हुए नहीं देख पाती थीं. एक तरफ पूरा परिवार धोनी को देखने के लिए टीवी के सामने बैठा रहता था, तो दूसरी तरफ उनकी मां भगवान से पूजा करती रहती थी. 
 

6.सचिन तेंदुलकर से है खास नाता

सचिन तेंदुलकर से है खास नाता
6

ऐसा बहुत कम लोगों को ही पता है कि धोनी और सचिन का एक खास नाता है. अगर सचिन नहीं होते, तो आज धोनी भी नहीं होता. ये बात इसलिए कही जा रही है, क्योंकि धोनी ने सचिन को देखकर ही क्रिकेट खेलना शुरू किया था. माही बचपन में उन्हें पोस्टर खरीदकर दीवार पर लगाते थे. 
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement