क्रिकेट
मोहम्मद साबिर | Jul 10, 2025, 04:24 PM IST
1.लॉर्ड्स स्टेडियम

लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम टेस्ट क्रिकेट की बुनियाद भी कही जाती है. 1884 से लेकर अब तक इस मैदान पर 148 टेस्ट मुकाबले खेले गए हैं. ये मैदान लिस्ट में टॉप पर है.
2.मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड

ऑस्ट्रेलिया का मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में 1877 से अब तक तक 117 मुकाबले खेले गए हैं. मेलबर्न लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं.
3.सिडनी क्रिकेट ग्राउंड

ऑस्ट्रेलिया का सिडनी क्रिकेट ग्राउंड का नाम लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं. इस मैदान पर 1882 से अब तक 113 टेस्ट मैच खेले गए हैं.
4.केनिंग्टन ओवल

लंदन के केनिंग्टन ओवल में 1880 से अब तक 107 टेस्ट मुकाबले खेले गए हैं. ये मैदान लिस्ट में चौथे स्थान पर है.
5.ओल्ड ट्रैफर्ड

मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर 1884 से अब तक 85 टेस्ट मुकाबले खेले गए हैं.
6.एडिलेड ओवल

ऑस्ट्रेलिया के ए़डिलेड ओवल में 1884 से अब तक 83 टेस्ट मैच खेले गए हैं और ये मैदान लिस्ट में छठे स्थान पर हैं.
7.हेडिंग्ले

लीड्स के हेडिंग्ले में 1899 से अब तक 82 टेस्ट मैच खेले गए हैं. इस लिस्ट में ये मैदान भी शामिल हैं.
8.बेसिन रिजर्व

वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में 1930 से अब तक 69 टेस्ट मुकाबले गए हैं और टॉप-10 की लिस्ट में शामिल है.
9.ट्रेंट ब्रिज

नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में अब तक 1899 से अब तक 67 टेस्ट मुकाबले खेले गए हैं.
10.ब्रिस्बेन क्रिकेट ग्राउंड

ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन क्रिकेट ग्राउंड में 1931 से अब तक 67 टेस्ट मैच खेले गए हैं और ये मैदान लिस्ट में 10वें स्थान पर हैं.