Advertisement

MI vs DC Weather Report: क्या बारिश बिगाडेगी एमआई-डीसी के मैच का मजा? जानें कैसा रहेगा मुंबई के मौसम का हाल

MI vs DC Weather Report: आईपीएल 2025 का 63वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा. इस मैच में बारिश का खतरा मंडरा रहा है. आइए जानते हैं कि मैच के दौरान मुंबई के मौसम का हाल कैसा रहेगा.

मोहम्मद साबिर | May 20, 2025, 08:24 PM IST

1.कब और कहां खेला जाएगा एमआई-डीसी मैच?

कब और कहां खेला जाएगा एमआई-डीसी मैच?
1

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा, जो भारतीय समयानुसाप शाम 7.30 बजे से शुरू होगा, जबकि इसका टॉस 7 बजे होगा. 
 

Advertisement

2.मुंबई की वेदर रिपोर्ट

मुंबई की वेदर रिपोर्ट
2

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स मैच से पहले फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है. क्योंकि मुंबई में मैच के दौरान भारी बारिश की संभावना है. मैच के वक्त 82 प्रतिशत बारिश होने की संभावना जताई जा रही है. वहीं तापमान 28 से 32 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है. 
 

3.किस टीम का पलड़ा भारी?

किस टीम का पलड़ा भारी?
3

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक आईपीएल में 36 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान एमआई ने 20 मैचों में जीत हासिल की है. वहीं 16 मैच दिल्ली कैपिटल्स ने जीते हैं. ऐसे में दिल्ली पर मुंबई का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. 
 

4.मुंबई इंडियंस की पूरी टीम

मुंबई इंडियंस की पूरी टीम
4

रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, रॉबिन मिंज, रयान रिकलटन, श्रीजीत कृष्णन, बेवन जैकब्स, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, नमन धीर, विल जैक, मिशेल सेंटनर, राज अंगद बावा, विग्नेश पुथुर, कॉर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, कर्ण शर्मा, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, रीस टॉपले, सत्यनारायण पेनमेत्सा, अर्जुन तेंदुलकर, मुबीब-उर-रहमान और जसप्रीत बुमराह.
 

5.दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम

दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम
5

केएल राहुल, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, करुण नायर, फाफ डु प्लेसिस, डोनोवन फरेरा, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, दर्शन नालकंडे, विप्रज निगम, अजय मंडल, मानवंत कुमार, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, मिशेल स्टार्क, टी. नटराजन, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, दुष्मंथा चमीरा और कुलदीप यादव.
 

Advertisement
Advertisement

Advertisement