क्रिकेट
भास्कर तिवारी | Mar 23, 2025, 12:40 PM IST
1.इरफान पठान-सफा बेग

भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान जितना अपनी बयान को लेकर चर्चा में रहते हैं. वही उनकी खूबसूरत पत्नी सफा बेग भी सोशल मीडिया पर छाई रहती है.
2.शादी को बीत चुके हैं 8 से ज्यादा साल

इरफान पठान ने 8 फरवरी 2016 को सफा बेग शादी की थी. इरफान की सफा बेग से शादी हुए 8 साल से भी ज्यादा समय हो चुका है.
3.इरफान से 10 साल छोटी है सफा

इरफान की पत्नी सफा बेग उनसे उम्र में पूरे 10 साल छोटी है. इरफान जहां अभी 40 साल के हैं. वही उनकी पत्नी सफा बेग मात्र 30 वर्ष की हैं.
4.इरफान पठान की पत्नी सफा बेग रही हैं मॉडल

इरफान पठान की पत्नी सफा बेग की पढ़ाई जेद्दाह के इंटरनेशनल इंडियन स्कूल में हुई है. वो शादी से पहले मॉडलिंग करती थी. कई फेमस मैगजीन के कवर पेज पर उनकी तस्वीरें छप चुकी हैं.
5.PR एजेंसी में एक्जीक्यूटिव एडिटर रह चुकी है सफा बेग

इरफान पठान की पत्नी सफा बेग इसके अलावा जेद्दाह में एक पीआर एजेंसी में एक्जीक्यूटिव एडिटर का पद भी संभाल चुकी है.
6.दुबई में हुई दोनों की पहली मुलाकात

भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान और उनकी पत्नी सफा बेग की पहली मुलाकात 2014 में दुबई में एक कार्यक्रम के दौरान हुई थी.
7.साल 2016 में इरफान और सफा बेग का हुआ निकाह

जिसके बाद साल 2016 में इरफान पठान और सफा बेग ने निकाह कर लिया था. जिसमें केवल करीबी परिवार और रिश्तेदार ही शामिल हुए थे.