क्रिकेट
मोहम्मद साबिर | Aug 02, 2025, 05:49 PM IST
1.14 साल बाद भारत का दौरा करेंगे मेस्सी

स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी ने साल 2011 में आखिरी बार भारत का दौरा किया था और अब वो 14 साल बाद दोबारा इंडिया आ रहे हैं.
2.भारत कब आएंगे मेस्सी?

रिपोर्ट्स के अनुसार, नियोनेल मेस्सी 12 दिसंबर को भारत आएंगे. उसके बाद वो तीन अलग-अलग शहर जाएंगे.
3.इस कप में खेलेंगे मेस्सी?

पीटीआई ने अपनी रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से लिखा कि मैं फैंस को गुमराह नहीं करूंगा. लियोनेल मेस्सी सौरव गांगुली, लिएंडर पेस, जॉन अब्राहम, बाईचुंग भूटिया अन्य सात टीमों के बीच टूर्नामेंट खेला जाएगा. सॉफ्ट-टच गेम में GOAT कप खेलेंगे. ये मेस्सी के सम्मान में एक जश्न है.
4.कितने का होगा टिकट?

वहीं GOAT कप में फैंस भी अपने खिलाड़ियों को खेलते हुए स्टेडियम में जाकर देख सकेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मैच की टिकट की कीमत लगभग 3500 रुपये रखी जाएगी. वहीं 68 हजार फैंस देख सकेंगे.
5.विराट-रोहित साथ खेलेंगे क्रिकेट?

रिपोर्ट्स के अनुसार, सूत्र ने ये भा बताया है कि जो मेस्सी को लेकर खबरे वो सब निराधर है. सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ क्रिकेट मैच खेलने वाली खबरों का कोई मतलब नहीं है. यानी ये सब सिर्फ अफवाह है और ऐसा नहीं होने वाला है.
6.इन तीन शहरों में करेंगे दौरा

12 दिसंबर और 13 दिसंबर- कोलकाता (मिलन समारोह, लेक टाउन श्रीभूमि, वीआईपी रोड पर प्रतिमा अनावरण)
14 दिसंबर- मुंबई- (सीसीआई में मिलन समारोह और वानखेड़े स्टेडियम में GOAT कप)
15 दिसंबर- दिल्ली- (पीएम मोदी से मुलाकात और अरुण जेटली स्टेडियम)