क्रिकेट
मोहम्मद साबिर | Aug 18, 2026, 08:24 PM IST
1.जिम लेकर

इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज गेंदबाज जिम लेकर का नाम लिस्ट में पहले पायदान पर है. टेस्ट इतिहास में पहली बार जिम लेकर ने ही 10 विकेट लिए थे. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1956 में पारी में 10 विकेट चटकाए थे.
2.अनिल कुंबले

पूर्व भारतीय स्पिनर अनिल कुंबले ने भी ये कारनामा किया है. कुबंले इकलौते भारतीय हैं, जिन्होंने एक पारी में 10 विकेट लिया है. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 1999 में एक पारी में 10 विकेट अपने नाम किए थे.
3.एजाज पटेल

न्यूजीलैंड के दिग्गज स्पिनर एजाज पटेल ने भारत के खिलाफ 2021 में एक पारी में 10 विकेट लिया था और ऐसा करने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए थे. इसके अलावा किसी भी गेंदबाज ने ये कारनामा नहीं किया है.
4.जॉर्ज लोहमन

इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज गेंदबाज जॉर्ज लोहमन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 1896 में एक पारी में 9 विकेट झटके थे.
5.जिम लेकर

इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाज जिम लेकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1956 में ही एक पारी में 9 विकेट भी लिए थे.