क्रिकेट
भास्कर तिवारी | Jun 23, 2025, 09:20 PM IST
1.महंगी कारों का है शौक

भारत के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल के कार कलेक्शन में लेम्बोर्गिनी से लेकर एस्टन मार्टिन तक है. वही उनका घर भी आलीशान महल की तरह है. आइए जानें लीड्स टेस्ट में शतक बनाने वाले राहुल की नेटवर्थ कितनी है.
2. कितनी है राहुल की नेटवर्थ

केएल राहुल के पास कुल संपत्ति 100 करोड़ रुपये के करीब है. उनको बीसीसीआई और आईपीएल के जरिए करोड़ों रुपये की कमाई होती है.
3.बीसीसीआई से मिलते हैं इतने पैसे

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने केएल राहुल को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में ग्रेड ए में रखा है. जिसके तहत राहुल को सालाना 5 करोड़ रुपये मिलते हैं. वही खिलाड़ियों के हर प्रारुप की मैच फीस अलग से मिलती है.
4.आईपीएल से होती है इतनी कमाई

केएल राहुल को आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने 14 करोड़ रुपये में खरीदा है. इन पैसों के अलावा राहुल को मैच फीस के 7.50 लाख पार मैच अलग से मिलते हैं.
5.क्रिकेट के अलावा यहां से भी आते हैं पैसे

केएल राहुल की कमाई क्रिकेट के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट से भी होती है. वो बोट, टाटा नेक्सन, रेड बुल, और आरबीआई के एड करते हैं. जहां से उनकी करोड़ों रुपये की कमाई होती है.