क्रिकेट
भास्कर तिवारी | May 18, 2025, 10:41 PM IST
1.केएल राहुल का आईपीएल शतक

दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने आईपीएल 2025 में अपना पहला शतक जड़ दिया. उन्होंने गुजरात के खिलाफ 60 गेंदों पर शतक लगाया. वही जीटी के खिलाफ केएल ने कई रिकॉर्ड भी बना लिए.
2.आईपीएल इतिहास में पहली बार किया ये कारनामा

आईपीएल के इतिहास में केएल राहुल तीन अलग-अलग टीमों के लिए शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज ये कारनामा नहीं कर पाए हैं.
3.पंजाब किंग्स

केएल राहुल ने पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए शतक लगा चुके हैं. उन्होंने पंजाब किंग्स के साल 2019 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ नाबाद 100 रन की पारी खेली थी. वही आईपीएल 2020 में राहुल ने आरसीबी के खिलाफ नाबाद 132 रनों की पारी खेली थी.
4.लखनऊ सुपर जायंट्स

केएल राहुल लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए आईपीएल में 2 शतक लगा चुके हैं. उन्होंने साल 2022 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 2 शतक लगाए थे.
5.दिल्ली कैपिटल्स

केएल राहुल ने आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए शतक पारी खेली. गुजरात के खिलाफ राहुल ने नाबाद 112 रन बनाए.