क्रिकेट
भास्कर तिवारी | Apr 02, 2025, 05:42 PM IST
1.क्विंटन डी कॉक

कोलकाता नाइट राइडर्स के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक का प्रदर्शन अभी तक मिली जुला रहा है. उनके बल्ले से 1 मैच में शानदार अर्धशतकीय पारी देखने को मिली थी. लेकिन 2 मैचों में उनका बल्ला खामोश रहा. लेकिन हैदराबाद के खिलाफ डी कॉक बल्ले से कमाल दिखा सकते हैं. क्योंकि एसआरएच की गेंदबाजी फॉर्म में नजर नहीं आ रही है.
2.ट्रेविस हेड

सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर बल्लेबाज ट्रेविस हेड आईपीएल 2025 में शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं. उनका नाम ऑरेंज कैप की लिस्ट में शामिल हैं. वही हेड को कोलकाता की पिच काफी पंसद आएगी. क्योंकि यहां पर बॉल बल्ले से अच्छी आती है.
3.अनिकेत वर्मा

सनराइजर्स हैदराबाद के युवा बल्लेबाज अनिकेत वर्मा आईपीएल के 18वें सीजन में अच्छे लय में नजर आ रहे हैं. उन्होंने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार 74 रनों की पारी खेली थी. उनके फॉर्म को देखकर लगता है कि वो केकेआर के खिलाफ फिर से रनों का अंबार लगा सकते हैं.
4.वरुण चक्रवर्ती

कोलकाता नाइट राइडर्स के स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने दिल्ली के खिलाफ कमाल की गेंदबाजी का मुजायारा पेश किया था. उनके खिलाफ बल्लेबाज परेशान नजर आए. वही कोलकाता की विकेट पर वरुण और खतरनाक हो जाते हैं.
5. आंद्रे रसेल

कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कमाल दिखा सकते हैं. उनको आईपीएल 2025 में पहली बार मुंबई इंडियंस के खिलाफ बल्लेबाजी करने का मौका मिला. जहां वो कुछ खास नहीं कर पाए. लेकिन गेंदबाजी से उन्होंने 2 विकेट अपने नाम किए.