क्रिकेट
भास्कर तिवारी | Jun 23, 2025, 04:13 PM IST
1.जसप्रीत बुमराह के घर की इनसाइड तस्वीरें

भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह महलनुमा घर में रहते हैं. जिसकी कीमत करोड़ों रुपये में है. आइए बुमराह के घर की इनसाइड तस्वीरें देखते हैं.
2.बुमराह के घर में मनोरंजन के लिए अलग रुम

जसप्रीत बुमराह ने अपने घर में खुद को रिलैक्स रखने के लिए अलग कमरा तैयार करवाया है. जिसमें वीडियो गेम, थियेटर और रुम में आरामदायक काउच रखा है. जिसे एंटरटेनमेंट रुम में कहा जा सकता है. बुमराह फ्री समय में यहां खूब समय बिताते हैं.
3.बालकनी में है पौधों का बगान

बुमराह को बगान का काफी शौक है. जिसकी वजह से उन्होंने अपने घर के बालकनी में हैंगिंग पॉट में ढेर सारे पौधें लगा रखे हैं. जो उनके घर की खूबसूरती को चार चांद लगाता है.
4.घर में ही करते हैं वर्कआउट

जसप्रीत ने अपने घर में वर्कआउट के लिए एक खास चीज डिजाइन की है. वैसे लोग अपने घर में जिम बनवाते हैं. मगर उन्होंने वर्कआउट के लिए खुले स्पेस में इसे तैयार किया है. जिसमें जिम के सारे इक्विपमेंट्स मौजूद हैं.
5.कितना मंहगा है घर

जसप्रीत बुमराह का अहमदाबाद में आलीशान घर मौजूद है. जिसे बुमराह ने साल 2015 में खरीदा था. इसकी कीमत मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 3 करोड़ रुपये के करीब है.