क्रिकेट
मोहम्मद साबिर | Dec 10, 2025, 12:42 PM IST
1.कितने बजे शुरू होगा आईपीएल 2026 ऑक्शन?

आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन 2026 भारतीय समयानुसार दोपहर 2.30 बजे से लाइव शुरू होगा. वहीं यूएई का लोकल टाइम दोपहर 1 बजे से शुरू होगा.
2.कहां होगी आईपीएल 2026 की नीलामी?

आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन इस बार अबू धाबी में आयोजित हो रही है, जहां क्रम के हिसाब से खिलाड़ियों पर बोली लगेगी.
3.कहां देखे सकते हैं लाइव?

आईपीएल 2026 नीलामी में लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर होगी. वहीं इसका लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटर्वक पर होगी.
4.टीमों का कितना है पर्स?

केकेआर- 64.3 करोड़
सीएसके- 43.4 करोड़
डीसी- 21.8 करोड़
जीटी- 12.9 करोड़
एलएसजी- 22.95 करोड़
एमआई- 2.75 करोड़
आरसीबी- 16.4 करोड़
पीबीकेएस- 11.5 करोड़
आरआर- 16.05 करोड़
एसआरएच- 24.5 करोड़
5.कितने प्लेयर्स हुए शॉर्टलिस्ट?

आईपीएल 2026 नीलामी में कुल 350 प्लेयर्स शॉर्टलिस्ट हुए हैं. लेकिन इसमें से 10 टीमों के पास कुल 77 स्लॉट हैं. सबसे ज्यादा स्लॉट केकेआर (13) और सीएसके (9 स्लॉट) के पास ही हैं और इन दोनों टीमों के पास सबसे ज्यादा पैसे भी हैं.