क्रिकेट
मोहम्मद साबिर | Jul 15, 2026, 09:18 PM IST
1.दिलीप वेंगसरकर

भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज दिलीप वेंगसरकर का नाम लिस्ट में पहले पायदान पर है. उन्होंने लॉर्ड्स पर सबसे ज्यादा तीन टेस्ट शतक लगाए हैं. दिलीप ने साल 1979, 1982 और 1986 में ये कारनामा किया है.
2.केएल राहुल

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल दूसरे स्थान पर है. राहुल ने लॉर्ड्स में 2021 और 2025 में दो शतक ठोके हैं.
3.वीनू मांकड़

भारतीय पूर्व बल्लेबाज वीनू मांकड़ ने साल 1952 में ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स पर शतक बनाया था. हालांकि मांकड इस मैदान पर शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज हैं.
4.गुंडप्पा विश्वनाथ

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज गुंडप्पा विश्वनाथ ने साल 1979 में लॉर्ड्स पर शतक बनाया था.
5.रवि शास्त्री

भारतीय पूर्व बल्लेबाज रवि शास्त्री ने लॉर्ड्स मैदान पर 1990 में शतक बनाकर इतिहास रचा था.
6.मोहम्मद अजहरुद्दीन

पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने लॉर्ड्स पर 1990 में ही एक शतक बनाया था और इस लिस्ट में शामिल हुए थे.
7.सौरव गांगुली

पूर्व दिग्गज कप्तान सौरव गांगुली ने ऐतिहासिक मैदाव लॉर्ड्स पर 1996 में शतक अपने नाम किया था.
8.अजीत अगरकर

भारतीय गेंदबाज अजीत अगरकर का नाम भी लिस्ट में शामिल है. उन्होंने साल 2002 में लॉर्ड्स पर शतकीय पारी खेली थी.
9.राहुल द्रविड़

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ ने लॉर्ड्स पर साल 2011 में शतक बनाया था.
10.अजिंक्य रहाणे

भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने साल 2014 में लॉर्ड्स पर शतक बनाया था और ऐसा करने वाले 10वें बल्लेबाज बन गए थे.
11.यास्तिका भाटिया

भारतीय महिला टीम की स्टार बल्लेबाज यास्तिका भाटिया ने साल 2026 में लॉर्ड्स पर शतक बनाया है. भारत के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अब तक सिर्फ 11 बल्लेबाजों ने कारनामा किया है. इतना ही नहीं, भाटिया इस लिस्ट में इकलौती महिला खिलाड़ी भी हैं.