क्रिकेट
मोहम्मद साबिर | Aug 15, 2026, 08:08 PM IST
1.Independence Day पर किसने लगाया था पहला शतक?

भारत के लिए Independence Day पर सिर्फ दो खिलाड़ियों ने शतक लगाया हुआ है. विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने 15 अगस्त को शतक लगाया है और अब तक इन दो भारतीय बल्लेबाजों के अलावा कोई भी ये कारनामा नहीं कर सका.
2.विराट कोहली ने कब लगाया था शतक?

विराट कोहली ने 15 अगस्त, 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मैच में शतक लगाया था. कोहली ने रनों का पीछा करते हुए 114 रनों की शानदार पारी खेली थी. हालांकि, ये मुकाबला 14 अगस्त को शुरू हुआ था. लेकिन विराट कोहली के शतक तक भारतीय समयानुसार, 15 अगस्त लग गया था. ऐसे में विराट कोहली को पहला बल्लेबाज माना जाता है, जिसने 15 अगस्त को अपना शतक लगाया हो.
3.देवदत्त पडिक्कल बने दूसरे बल्लेबाज

श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगा दिया है. उन्होंने 134 गेंदों में 1 छक्का और 9 चौकों की मदद से शतक ठोका है. पहले दिन के खत्म खत्म होने तक पडिक्कल ने 131 रन बना दिए हैं. विराट के बाद पडिक्कल 15 अगस्त को शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं.
4.भारत-श्रीलंका का कैसा रहा पहला दिन?

भारतीय टीम ने पहले टेस्ट में पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया है. टीम ने पहले दिन 73 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 288 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं. पडिक्कल 131 रन और पंत 27 रनों पर नाबाद रहे. इसके अलावा केएल राहुल 77 रनों पर क्रैंप के कारण रिटायर हर्ट हो गए. वहीं जायसवाल ने 32 रन और गिल ने 16 रन बनाए.