क्रिकेट
मोहम्मद साबिर | Dec 06, 2025, 09:02 PM IST
1.सुरेश रैना

पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज सुरेश रैना का नाम इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं. उन्होंने भारत के लिए टेस्ट, वनडे और टी20आई तीनों फॉर्मेट में शतक लगाया हुआ है.
2.रोहित शर्मा

पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भारत के लिए टेस्ट, वनडे और टी20आई तीनों फॉर्मेट में शतक ठोका हुआ है और ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बने थे.
3.केएल राहुल

स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल तीसरे भारतीय है, जिन्होंने टेस्ट, वनडे और टी20आई तीनों फॉर्मेट में शतक बनाया हुआ है.
4.विराट कोहली

विराट कोहली ने साल 2022 में ये रिकॉर्ड अपने नाम किया है, जब उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना शतक शतक बनाया था. विराट ने भी भारत के लिए टेस्ट, वनडे और टी20आई तीनों फॉर्मेट शतक बनाया है और चौथे भारतीय बल्लेबाज हैं.
5.शुभमन गिल

भारतीय टीम के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल का नाम भी इस लिस्ट में है. उन्होंने टेस्ट, वनडे और टी20आई तीनों फॉर्मेट शतक लगाया है और ऐसा करने वाले 5वें भारतीय बन गए थे.
6.यशस्वी जायसवाल

युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने वनडे में शतक लगाकर टेस्ट, वनडे और टी20आई तीनों फॉर्मेट में सेंचुरी पूरी कर ली है. हालांकि अब तक सिर्फ 6 भारतीय बल्लेबाज ऐसा कर पाए हैं. जायसवाल इस लिस्ट में छठे स्थान पर ही हैं.