क्रिकेट
मोहम्मद साबिर | Nov 07, 2025, 03:19 PM IST
1.सौरव गांगुली

भारतीय पूर्व कप्तान सौरव गांगुली दो बार 99 रनों पर आउट हुए है. 1997 में श्रीलंका के खिलाफ और 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ गांगुली अपने शतक से 1 रन से चूक गए थे.
2.पंकज राय

पंकज राय का नाम भी लिस्ट में है. वो साल 1959 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 99 रन पर पवेलियन लौट गए थे.
3.मुंगनहल्ली जयसिम्हा

मुंगनहल्ली जयसिम्हा ने पाकिस्तान के खिलाफ 1960 में अपना विकेट 99 रनों से निजी स्कोर पर गंवा दिया था.
4.अजित वाडेकर

अजित वाडेकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1967 में 99 रनों पर आउट हो गए थे.
5.मोहम्मद अजहरुद्दीन

मोहम्मद अजहरुद्दीन का नाम भी लिस्ट में मौजूद है. अजहरुद्दीन साल 1986 में श्रीलंका के खिलाफ 199 रनों के स्कोर पर आउट हो गए थे.
6.नवजोत सिंह सिद्धू

नवजोत सिंह सिद्धू का नाम भी लिस्ट में मौजूद है. वो साल 1994 में श्रीलंका के खिलाफ 99 रनों पर आउट हो गए थे.
7.वीरेंद्र सहवाग

वीरेंद्र सहवाग साल 2010 में श्रीलंका के खिलाफ 99 रनों पर पवेलियन लौट गए थे.
8.एमएस धोनी

एमएस धोनी का नाम भी लिस्ट में मौजूद है. धोनी साल 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ 99 रन पर आउट हो गए थे.
9.मुरली विजय

मुरली विजय साल 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 99 रन पर आउट हो गए थे और अपना शतक पूरा नहीं कर पाए थे.
10.केएल राहुल

केएल राहुल का नाम लिस्ट में आखिरी स्थान पर है. राहुल साल 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ 199 रनों पर आउट हो गए थे और अपने दोहरे शतक से चूक गए थे.