Advertisement

ODI में सबसे ज्यादा बार 99 रनों पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाज, अब तक 8 खिलाड़ियों के साथ हुआ ऐसा

वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर के नाम है. विराट ने इस मामले में सचिन को भी पछाड़ दिया है. लेकिन क्या आपको पता है कि विराट और सचिन में कौन कितनी बार 99 रनों पर आउट हुआ है. इसी वजह से आज आपको बताएंगे कि वनडे में 99 रनों पर कौनसे भारतीय बल्लेबाज आउट हुए हैं.

मोहम्मद साबिर | Nov 07, 2025, 03:40 PM IST

1.क्रिस श्रीकांत

क्रिस श्रीकांत
1

क्रिस श्रीकांत ने 1984 में इंग्लैंड के खिलाफ 99 रनों पर आउट हो गए थे और वो 99 रन पर आउट होने वाले पहले भारतीय बने थे. 
 

Advertisement

2.वीवीएस लक्ष्मण

वीवीएस लक्ष्मण
2

वीवीएस लक्ष्मण साल 2002 में वेस्टइंडीज के खिलाफ एक रन से अपने शतक से चूके थे. 
 

3.राहुल द्रविड़

राहुल द्रविड़
3

साल 2004 में पाकिस्तान के खिलाफ राहुल द्रविड़ ने 99 रनों पर अपना विकेट गंवा दिया था और एक रन से अपना शतक चूक गए थे.
 

4.सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर
4

सचिन तेंदुलकर साल 2007 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 99 रनों पर आउट हुए थे और इस लिस्ट में चौथे बल्लेबाज बन गए थे.
 

5.सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर
5

सचिन तेंदुलकर 2007 में ही इंग्लैंड के खिलाफ 99 रनों पर आउट हो गए थे. 
 

6.सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर
6

साल 2007 में ही तीसरी बार सचिन तेंदुलकर पाकिस्तान के खिलाफ 99 रन पर आउट हुए थे. सचिन वनडे में कुल 3 बार 99 रन पर आउट हो गए थे. 
 

7.विराट कोहली

विराट कोहली
7

विराट कोहली लिस्ट में 7वें स्थान पर हैं. विराट 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ एक रन से अपना शतक पूरा नहीं कर पाए थे. 
 

8.रोहित शर्मा

रोहित शर्मा
8

रोहित शर्मा लिस्ट में 8वें बल्लेबाज हैं. रोहित 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 99 रन पर आउट हो गए थे. हालांकि अब तक केवल 8 बार ही ऐसा हुआ है कि भारतीय बल्लेबाज 99 रनों पर आउट हुए हैं. 
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement