क्रिकेट
मोहम्मद साबिर | Aug 04, 2026, 05:15 PM IST
1.टेस्ट क्रिकेट में 3000 रन पूरे कर सकते हैं गिल

श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में अगर शुभमन गिल के पास टेस्ट क्रिकेट में 3000 रन पूरे करने का मौका है. अगर वो सीरीज में 31 रन बना लेते हैं, तो वो टेस्ट करियर में 3000 रन पूरे कर लेंगे. उन्होंने अब तक 41 मैचों में 44 से अधिक औसत के साथ 2969 रन बनाए हैं.
2.बतौर भारतीय कप्तान बना सकते हैं सबसे ज्यादा शतक

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा शतक बनाने का भी रिकॉर्ड बना सकते हैं. उन्होंने बतौर कप्तान अब तक 6 शतक ठोके हैं. लेकिन अगर सीरीज में दो शतक बना लेते हैं, तो वो 8 शतक पूरे कर लेंगे. इससे पहले सचिन तेंदुलकर ने बतौर कप्तान सबसे ज्यादा 7 टेस्ट शतक बनाए हुए हैं.
3.WTC में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक पूरे कर सकते हैं गिल

शुभमन गिल श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 सत्र में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन सकते हैं. गिल ने WTC 2025-27 में 5 शतक बनाए हैं, जबकि इंग्लैंड के जो रूट ने 13 पारियों में 5 शतक बनाए हैं और वो पहले पायदान पर हैं. लेकिन गिल एक शतक बनाते ही उनके रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं.
4.WTC में 1000 रन पूरे करने के करीब गिल

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 सत्र में शुभमन गिल ने 8 टेस्ट मैचों की 14 पारियों में 79 से अधिक औसत के साथ 950 रन बनाए हैं. हालांकि, अगर वो इस सीरीज में 50 रन बना लेते हैं, तो वो WTC 2025-27 सत्र में 1000 रन पूरे कर लेंगे.
5.बिशन सिंह बेदी का भी रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं गिल

बिशन सिंह बेदी ने बतौर कप्तान 22 टेस्ट मैचों में 6 मुकाबले जीते थे, जबकि 11 मैच हारे और 5 ड्रॉ रहे थे. वहीं, शुभमन गिल ने 9 टेस्ट मैचों में 5 जीत हासिल की है और 3 मैच हारे, जबकि एक ड्रॉ रहा है. लेकिन अगर गिल बतौर कप्तान श्रीलंका को 2-0 से हरा देते हैं, तो वो बिशन का रिकॉर्ड तोड़ देंगे.