क्रिकेट
मोहम्मद साबिर | Jun 18, 2025, 02:57 PM IST
1.कब हुआ था ये वाकया?

ये वाकया तब का है जब साल 2018 में टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के दौरे पर थी. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा टेस्ट मैच जोहान्सबर्ग में खेला जा रहा था. चौथे दिन टीम इंडिया ने अफ्रीका को 241 रनों का लक्ष्य दिया था.
2.रवि शास्त्री ने शमी की बिरयानी को लेकर शेयर किया वाकया

Sony Sports Network द्वारा शेयर की गई इस वीडियो में रवि शास्त्री ने कहा, मैंने जब शमी की प्लेट में देखा कि उसकी प्लेट में ढेर सारी बिरयानी थी, तो मैंने कहा कि ये क्या खा रहा है तू लंच में? उसके बाद गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने मजाक में कहा कि तेरी भूख यहीं खत्म हो गई क्या?
3.शमी ने शास्त्री की ओर फेंक दी थी प्लेट

इतना सुनने के बाद मोहम्मद शमी भड़क गए और उन्होंने हेड कोच की ओर बिरयानी की प्लेट फेंक दी थी.
4.मैदान पर शमी ने निकाला था इसका गुस्सा

आपको बता दें कि मोहम्मद शमी को उस वाकया के बाद काफी गुस्सा आ गया था, जो उन्होंने अफ्रीका के खिलाफ मैदान में निकाला. शमी ने दूसरी पारी में 28 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए थे और मुकाबला जीताने में अहम भुमिका निभाई थी. टीम इंडिया ने ये मैच 63 रन से जीता था.
5.जीत के बाद मिली थी शमी को बिरयानी

गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने अफ्रीका के खिलाफ तीसरा टेस्ट जीतने के बाद शमी से कहा था कि अब जितनी बिरयानी खाना है, तो खा लो. शमी ने इसपर हसंते हुए कहा कि हमको हमेशा गुस्सा दिलाओ, फिर सब ठीक हो जाता है.