क्रिकेट
मोहम्मद साबिर | Mar 07, 2026, 05:53 PM IST
1.पाकिस्तान क्रिकेट टीम

पाकिस्तान की क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप का पहली ही एडिशन खेला था. यानी पाकिस्तान ने 2007 और 2009 में लगातार दो फाइनल खेले थे और ऐसा करने वाली पहली टीम बन गई थी.
2.श्रीलंका क्रिकेट टीम

श्रीलंका क्रिकेट टीम ने भी दो बार लगातार फाइनल खेला है. टीम ने 2012 और 2014 का फाइनल खेला हुआ है.
3.भारतीय क्रिकेट टीम

टीम इंडिया का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हो गया है. टीम ने साल 2024 में फाइनल खेला था और खिताब अपने नाम किया था. वहीं अब 2026 में टीम इंडिया फाइनल खेलेगी. टीम ने लगातार दो फाइनल खलने वाली लिस्ट में अपना नाम जोड़ लिया है.
4.कहां खेला जाएगा टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल?

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार 8 मार्च को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.
5.कैसे हैं अहमदाबाद में टीम इंडिया के टी20 रिकॉर्ड?

अहमदाबाज के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया ने अब तक 10 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 7 मैचों में जीत हासिल की है और 3 मैच हारे हैं. इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ इसी मैदान पर हार का सामना करना पड़ा था. इस मैदान पर टीम इंडिया की जीत 70 प्रतिशत है. इस मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत हासिल की थी.