क्रिकेट
भास्कर तिवारी | Jun 16, 2025, 08:12 AM IST
1.जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन इंग्लैंड की धरती पर कमाल का रहा है. उन्होंने इंग्लैंड में 9 टेस्ट मैच की 17 पारियों में 37 विकेट लिए हैं. ऐसे में एक बार फिर बुमराह का जादू इंग्लैंड में देखने को मिल सकता है.
2.केएल राहुल

भारत के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल का प्रदर्शन इंग्लैंड में ठीक-ठाक रहा है. मगर इस सीरीज में उनके ऊपर अधिक जिम्मेदारी होगी. क्योंकि विराट और रोहित ने इस दौरे से पहले टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया. केएल राहुल इंग्लैंड में 34.11 की औसत से अबतक 614 रन बना चुके हैं.
3.साई सुदर्शन

भारत के युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन को इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है. उनका प्रदर्शन इंग्लैंड की सरजमीं पर अच्छा रहा है. सुदर्शन ने काउंटी क्रिकेट सरे के लिए 5 मैच खेले है. जिसमें उन्होंने 1 शतक और 1 अर्धशतक की बदौलत 281 रन बनाए थे.
4.यशस्वी जायसवाल

भारत के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के लिए पिछला साल काफी कमाल का रहा था. यशस्वी को इंग्लैंड में खेलने का अनुभव नही है. मगर वो जिस तरह के बल्लेबाज हैं. वो किसी भी कंडीशन में गेंदबाजों की खटिया खड़ी कर सकते हैं.
5.शार्दुल ठाकुर

भारत के ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर इंग्लैंड दौरे पर तहलका मचा सकते हैं. उनको इंग्लिश कंडीशन में खेलने का अनुभव है. वही हालिया फॉर्म शार्दुल का शानदार है. उन्होंने भारत के इंट्रा-स्क्वाड मैच में शतकीय पारी खेली है और 4 विकेट भी झटके हैं.