क्रिकेट
मोहम्मद साबिर | May 24, 2025, 07:20 PM IST
1.शुभमन गिल करेंगे कप्तानी

बीसीसीआई ने शुभमन गिल को इंग्लैंड दौरे के कप्तान बनाया है. जबकि ऋषभ पंत उपकप्तानी करते हुए नजर आएंगे.
2.पहले टेस्ट में ऐसी हो सकती है प्लेइंग इलेवन!

यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ओपनिंग, तीसरे पर साई सुदर्शन और चौथे पर शुभमन गिल. 5वें ऋषभ पंत और छठे नितीश कुमार रेड्डी, 7वें पर रवींद्र जडेजा. उसके बाद चार पेसर खेल सकते हैं, जिसमें शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा हैं.
3.करुण नायर को भी मिल सकता है मौका

बीसीसीआई ने करुण नायर की वापसी करवाई है. टीम इंडिया के लिए करुण नायर ने 25 मार्च 2017 में आखिरी टेस्ट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था. उसके बाद से वो टीम से बाहर चल रहे थे. हालांकि करीब 8 साल बाद उनकी टीम में वापसी हुई है. साल 2016 में करुण नायर ने इंग्लैंड के खिलाफ तिहरा शतक ठोका था. हालांकि सुदर्शन या करुण नायर में से किसी एक को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है.
4.बीसीसीआई ने मुंबई की थी बैठक

बीसीसीआई ने मुंबई बैठक के दौरान इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का चयन कर लिया है. हालांकि बोर्ड ने इस टीम में साई सुदर्शन और अभिमन्यू इस्वरन दो नए चेहरो को मौका दिया है.
5.इंग्लैंड टेस्ट के लिए टीम इंडिया

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान-विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यू इस्वरन, करुण नायर, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव.