क्रिकेट
मोहम्मद साबिर | Jul 07, 2025, 08:13 AM IST
1.आकाशदीप सिंह ने चटकाए 10 विकेट

भारतीय टीम के स्टार पेसर आकाशदीप को जसप्रीत बुमराह की जगह मौका मिला था. लेकिन उन्होंने किसी को निराश नहीं किया और टीम इंडिया की जीत में अहम योगदान दिया है. आकाश ने पहली पारी में 4 विकेट और दूसरी पारी में 6 विकेट यानी कुल 10 विकेट अपने नाम किए.
2.आकाशदीप

तेज गेंदबाज आकाशदीप ने 4 पारियों में 11 विकेट अपने नाम किए हैं और वो लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं.
3.'आज मैं बता रहा हूं, कैंसर...' ये बोले आकाशदीप

ICC से बात करते हुए आकाशदीप ने कहा, "मैंने कभी भी किसी को नहीं बताया है. आज बता रहा हूं कि मेरी बड़ी बहन है, वो बीते दो महीनों से कैंसर बीमारी से जूझ रही हैं. हालांकि अब उसकी स्थिति स्टेबल है. इस जीत की सबसे ज्यादा खुशी मेरी बहन को हो रही होगी. क्योंकि वो पिछले दो महीनों से जिस हालातों से गुजर रही है. उसके लिए ये इन महीनों में सबसे बड़ी खुशी आई है."
4.पहली बार खोला पंजा

आकाशदीप ने टीम इंडिया के लिए अब तक 8 टेस्ट मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 14 पारियों में अब तक 25 विकेट अपने नाम कर लिए हैं. हालांकि ये उनके करियर का पहला 5 विकेट हॉल था. इंग्लैंड की सरजमीं पर आकाश ने अपना पहला पंजा खोला है.
5.ऐसा करने वाले बने दूसरे गेंदबाज

आपको बता दें कि इंग्लैंड की सरजमीं पर 10 विकेट लेने के मामले में आकाश दीप दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. इससे पहले साल 1986 में चेतन शर्मा ने ये कारनामा किया था. उसके बाद अब आकाशदीप ने इतिहास रचा है.