Advertisement

IND vs AUS 5th T20: पहले रोक दिया गया मुकाबला, फिर शुरू हुई बारिश; जानें क्यों हुआ ऐसा?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवां मुकाबला बारिश के कारण रोका गया है. लेकिन खास बात ये है कि मुकाबला पहले रोक दिया गया और फिर बाद लगभग 10 मिनट बाद बारिश शुरू हुई है, जिसके बाद फैंस सोच रहे होंगे कि ऐसा क्यों हुआ है. आप यहां पूरा मामला जान सकते हैं.

मोहम्मद साबिर | Nov 08, 2025, 03:06 PM IST

1.बारिश से पहले क्यों रोका गया मुकाबला?

बारिश से पहले क्यों रोका गया मुकाबला?
1

भारत की पारी के 4.5 ओवर हो गए थे और टीम का स्कोर बिना कोई विकेट के 52 रन था. लेकिन फिर अचानक मुकाबला रोकना पड़ा. दरअसल, ब्रिस्बेन का मौसम काफी खराब था और बिजली गिरने का डर था, जिसकी वजह से खिलाड़ियों को तुरंत मैदान से बाहर भेजा गया था. मैदान से कुछ किलोमीटर दूर बिजली कड़कते हुए देखा गया था, जिसके बाद तुरंत ये फैसला लिया गया. 
 

Advertisement

2.पहले रोका मैच फिर शुरू हुई बारिश

पहले रोका मैच फिर शुरू हुई बारिश
2

आपको बता दें कि पहले ही अनुमान लगाया गया था कि मुकाबले के दौरान बारिश होगा. लेकिन ये अनुमान कुछ समय के लिए ही था. यानी बारिश कुछ देर बाद रुक सकती है. हालांकि बारिश मुकाबला रुकने के लगभग 10 मिनट बाद शुरू हुई है. 
 

3.फैंस को भी मैदान से किया गया दूर

फैंस को भी मैदान से किया गया दूर
3

खिलाड़ियों के अलावा दर्शकों को भी मैदान से बाहर भेज दिया गया था. क्योंकि बिजली गिरने का डर दर्शकों स्टैंड पर भी था. इसी वजह से उन्हें वहां से दूर कर दिया गया. 
 

4.बिस्ब्रेन के मौसम का हाल

बिस्ब्रेन के मौसम का हाल
4

स्थानीय समयानुसार शाम 6 बजकर 15 मिनट पर शुरू होगा. एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, 99 प्रतिशत तक बादल छाए रहने की उम्मीद जताई गई है, जिसमें शाम 6 बजे के बाद बारिश होने की 50 प्रतिशत तक संभावनाएं हैं. वहीं मुकाबला आगे बढ़ने के साथ बीच-बीच में बारिश का खलल भी देने को मिल सकता है. ब्रिस्बेन में रात 9 से 10 बजे के बीच 8 नवंबर को सबसे ज्यादा बारिश होने की संभावना को जताया गया है.
 

5.दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
5

भारत- अभिषेक शर्मा, शुबमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह.

ऑस्ट्रेलिया- मिशेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, जोश फिलिप, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, बेन द्वारशुइस, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस और एडम जम्पा.
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement