Advertisement

ICC ODI Rankings: 6 साल लंबा इंतजार हुआ खत्म, Smriti Mandhana ने वनडे रैंकिंग में हासिल की 'बादशाहत', देखें टॉप-5 रैंकिंग

ICC ODI Rankings: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना का 6 साल लंबा इंतजार खत्म हो गया है. अब वो आईसीसी महिला वनडे रैंकिंग में टॉप पर पहुंच गई हैं. उन्होंने इंग्लैंड की नेटली साइवर-ब्रंट को पछाड़ दिया है. यहां आप टॉप-5 रैंकिंग देख सकते हैं.

मोहम्मद साबिर | Jun 17, 2025, 03:55 PM IST

1.स्मृति मंधाना

स्मृति मंधाना
1

स्मृति मंधाना करीब 6 साल बाद आईसीसी वनडे रैंकिंग में टॉप पर पहुंची हैं. इससे पहले वो साल 2019 में पहले स्थान पर थी. वहीं अब मंधाना 727 रेटिंग के साथ पहले पायदान पर हैं. उन्होंने इंग्लैंड की बल्लेबाज नेटली साइवर-ब्रंट को पछाड़कर अपनी जगह टॉप पर बनाई है. 
 

Advertisement

2.नेटली साइवर-ब्रंट

नेटली साइवर-ब्रंट
2

इंग्लैंड की दिग्गज बल्लेबाज नेटली साइवर-ब्रंट रैंकिंग में दूसरे स्थान पर हैं. 719 रेटिंग के साथ ब्रंट दूसरे पायदान पर अपनी जगह काबिज करें हुए हैं. इससे पहले वो पहले स्थान पर थी.
 

3.लौरा वोल्वार्ड्ट

लौरा वोल्वार्ड्ट
3

साउथ अफ्रीका की लौरा वोल्वार्ड्ट भी 719 रेटिंग के साथ तीसरे स्थान पर हैं. 
 

4.एमी जोन्स

एमी जोन्स
4

वनडे रैकिंग में ब्रंट के बाद एमी जोन्स भी इसमें शामिल है. एमी जोन्स 689 रेटिंग के साथ चौथे पायदान पर हैं. 
 

5.एलिस पेरी

एलिस पेरी
5

ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज ऑलराउंडर एलिस पेरी का नाम भी इस लिस्ट में हैं. एलिस पेरी 684 रेटिंग के साथ 5वें स्थान पर हैं. 
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement