क्रिकेट
मोहम्मद साबिर | Jan 21, 2026, 04:04 PM IST
1.विराट कोहली से छिना नंबर का ताज

विराट कोहली को आईसीसी वनडे रैंकिंग की ताजा अपडेट में नुकसान हुआ है. उन्हें न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल ने पछाड़ दिया है. विराट कोहली अब 795 रेटिंग के साथ दूसरे पायदान पर हैं.
2.डेरिल मिशेल के सिर पर सजा नंबर-1 का ताज

न्यूजीलैंड ने डेरिल मिशेल ने विराट कोहली को पछाड़ते हुए नंबर-1 का ताज पहन लिया है. 845 रेटिंग के साथ मिशेल नंबर 1 पायदान पर पहुंच गए हैं. भारत के खिलाफ तीन मैचो में दो शतक और एक अर्धशतक ठोका था.
3.रोहित को हुआ नुकसान

विराट कोहली ही नहीं रोहित शर्मा का भी नुकसान हुआ है. रोहित शर्मा पहले चौथे पायदान पर थे. लेकिन अब वो 757 रेटिंग के साथ चौथे स्थान पर हैं. उन्हें अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान ने उन्हें पछाड़ दिया है और जादरान 764 रेटिंग के साथ तीसरे स्थानव पर हैं.
4.शुभमन गिल भी टॉप-5 लिस्ट में शामिल

भारत के कप्तान शुभमन गिल रैंकिंग में 723 रेटिंग के साथ पांचवें पायदान पर हैं. हालांकि गिल अपने ही पायदान पर हैं, जो पहले थे. उनकी स्थान में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
5.टॉप-5 रैंकिंग में तीन भारतीय

आईसीसी वनडे रैंकिंग की टॉप-5 लिस्ट में तीन भारतीयों का नाम है. विराट, रोहित और गिल तीनों ने अपनी जगह बनाई हुई है.