क्रिकेट
आईपीएल में अबतक बहुत से खिलाड़ी बैन हो चुके हैं. हम आपको ऐसे ही भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे. जिनपर आईपीएल में 1 मैच का बैन लगा है.
भास्कर तिवारी | Jun 03, 2025, 05:56 PM IST
1.IPL Suspended Players

आईपीएल के पिछले 2 सीजन में भारत के कई स्टार खिलाड़ी बैन हो चुके हैं. जिसमें ऋषभ पंत से लेकर हार्दिक पांड्या तक का नाम शामिल है. आइए पूरी लिस्ट देखते हैं.
2.दिग्वेश राठी

आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स के दिग्वेश राठी को एक मैच में आचार संहिता के उल्लंघन के कारण सस्पेंड कर दिया गया है. वही उनके ऊपर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना भी लगा.
3.ऋषभ पंत

आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत को धीमी ओवर गति के लिए 1 मैच का बैन लगा है. वही 30 लाख रुपये भी जुर्माना के तौर पर लगे हैं.
4. हार्दिक पांड्या

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर आईपीएल 2024 में धीमी ओवर गति की वजह से 1 मैच का बैन लगा था. जिसकी वजह से हार्दिक आईपीएल 2025 के पहले मैच में मुंबई इंडियंस का हिस्सा नहीं बन पाए थे. उनकी गैरमौजूदगी में सूर्या कप्तान बने थे.
5.हर्षित राणा

कोलकाता नाइट राइर्डस के गेंदबाज हर्षित राणा पर एक मैच का बैन लगा था. हर्षित पर आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए मैच फीस का 100 प्रतिशत जुर्माना भी लगाया गया था.