क्रिकेट
मोहम्मद साबिर | Jul 16, 2025, 03:36 PM IST
1.किसने किया खुलासा?

भारतीय अंपायर अनील चौधरी ने एक पोडकास्ट में बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया है कि इस भारतीय खिलाड़ी को एक अंपायर्स से भी ज्यादा रूल पता हैं.
2.इस भारतीय खिलाड़ी को पता हैं अंपायर्स से भी ज्यादा नियम

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन को अंपायर्स से भी ज्यादा नियम पता है. अनील के इस खुलासे के बाद काफी लोग हैरान रह गए हैं.
3.अनिल ने अश्विन को लेकर कही ये बात

एक पोड कास्ट में अनिल चौधरी से पूछा गया कि आर अश्विन को कहा जाता है कि उन्हें अंपायर से भी ज्यादा नियम पता है. इसपर अनिल ने कहा, ये बिल्कुल सही कहा जाता है. मैंने पहले भी एक जगह बताया है. उसको जवाब देने से पहले सोचना चाहिए कि आप कहीं गलत जवाब तो नहीं दे रहे हैं. वो बहुच रेस्पेक्टफुल हैं, सर से शुरू करते हैं सर पे खत्म करते हैं. लेकिन हां, उनके सवाल को बिल्कुल भी हल्के में नहीं लेना चाहिए. उनको रूल्स का पूरा-पूरा पता है कि कहां से शुरू और कहां से खत्म है.
4.धोनी भी हैं अश्विन का तरह

अनील चौधरी ने आगे कहा कि एमएस धोनी भी आर अश्विन की तरह हैं. उन्हें भी रूल्स का पूरा पता है. ऐसे दो-तीन लोग हैं, जिन्हें सोचकर जवाब देना पड़ता है.
5.ऐसा रहा आर अश्विन का करियर

आर अश्विन ने 106 टेस्ट मैचों में 3503 रन बनाए हैं और 6 शतक और 14 अर्धशतक भी ठोके हैं. इसके अलावा उन्होंने गेंदबाजी टेस्ट में 537 विकेट लिए हैं. अश्विन ने 116 वनडे मैचों में 707 रन और 156 विकेट चटकाए हैं. टी20 में अश्विन ने 65 मैचों में 184 रन बनाए हैं और 72 विकेट झटके हैं.