क्रिकेट
मोहम्मद साबिर | May 17, 2025, 04:16 PM IST
1.कब और कहां खेला जाएगा दिल्ली-गुजरात मुकाबला?

दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला रविवार 18 मई को अरुण जेटली स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा, जो शाम 7.30 से शुरू होगा.
2.दिल्ली की वेदर रिपोर्ट

दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है, जो फैंस के लिए काफी अच्छी खबर है. लेकिन गर्मी के कारण खिलाड़ियों को परेशानी हो सकती है. तापमान 30 से 42 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.
3.अरुण जेटली स्टेडियम के आईपीएल रिकॉर्ड्स

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अब तक 94 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 46 बार जीत हासिल की है. जबकि रनों का पीछा करने वाली टीम ने 47 बार जीत दर्ज की है. हालांकि एक मैच बेनतीजा रहा है.
4.दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम

केएल राहुल, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, करुण नायर, फाफ डु प्लेसिस, डोनोवन फरेरा, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, दर्शन नालकंडे, विप्रज निगम, अजय मंडल, मानवंत कुमार, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, मिशेल स्टार्क, टी. नटराजन, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, दुष्मंथा चमीरा और कुलदीप यादव.
5.गुजरात टाइटंस की पूरी टीम

शुभमन गिल, जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, शेरफेन रदरफोर्ड, ग्लेन फिलिप्स, निशांत सिंधु, महिपाल लोमरोर, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद। अरशद खान, साई किशोर, जयंत यादव, करीम जनत, साई सुदर्शन, शाहरुख खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रिसिध कृष्णा, मानव सुथार, गेराल्ड कोएत्ज़ी, गुरनूर सिंह बरार, इशांत शर्मा, कुलवंत खेजरोलिया, राहुल तेवतिया और राशिद खान.