क्रिकेट
भास्कर तिवारी | May 19, 2025, 03:02 PM IST
1.कब और कहां खेला जाएगा मैच

चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2025 का 62वां मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. सीएसके और आरआर का मुकाबला भारतीय समयानुसार 7.30 बजे खेला जाएगा. वही टॉस 7.00 बजे होगा.
2.कैसा रहेगा दिल्ली के मौसम का हाल

सीएसके और आरआर के मैच में बारिश की संभावना ना के बराबरा है. हालांकि फैंस और खिलाड़ियों को गर्मी जरुर परेशान करेगी. कल दिल्ली में तापमान 45 डिग्री से लेकर 39 डिग्री के बीच रह सकता है.
3. बारिश की वजह से मैच हुआ रद्द तो क्या होगा

चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स का मैच अगर बारिश की वजह से रद्द हुआ. तो दोनों टीमों को 1-1 अंक मिल जाएंगे. सीएसके और आरआर पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है. ऐसे में दोनों टीमों को कोई खास नुकसान नहीं होगा.
4.चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

आयुष म्हात्रे, उर्विल पटेल, डेवोन कॉनवे, रवींद्र जड़ेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), रविचंद्रन अश्विन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना
5.राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रियान पराग, शिम्रोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, वानिंदु हसरंगा, क्वेना मफाका, तुषार देशपांडे, आकाश मधवाल, फजलहक फारूकी