Advertisement

रणजी ट्रॉफी का एक मैच खेलने के लिए BCCI कितनी देती है सैलरी? रकम जानकर खुली रह जाएंगी आंखे

दुनिया में सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ही है. चाहे इंटरनेशनल क्रिकेट हो या घरेलू क्रिकेट हो. बीसीसीआई अपने खिलाड़ियों अच्छी खासी मोटी सैलरी देता है. आज आपको बताएंगे कि रणजी ट्रॉफी के क्रिकेटर्स को प्रति दिन कितनी सैलरी मिलती है.

मोहम्मद साबिर | Jul 16, 2025, 09:47 PM IST

1.40 से ज्यादा मैच खेलने वाले को मिलती है इतनी सैलरी

40 से ज्यादा मैच खेलने वाले को मिलती है इतनी सैलरी
1

रणजी ट्रॉफी में खिलाड़ियों को उनके अनुभव के हिसाब से सैलरी दी जाती है. जैसे किसी प्लेयर ने 40 या उससे अधिक मैच खेले हैं और वो प्लेइंग इलेवन का हिस्सा है, तो बीसीसीआई उसे प्रति दिन 60 हजार रुपये देती है. वहीं बेंच पर रहने वाले खिलाड़ियों को 30 हजार रुपये प्रति दिन सैलरी देती है. 
 

Advertisement

2.21 से ज्यादा और 40 से कम मैच खेलने वालों को मिलती है इतनी रकम

21 से ज्यादा और 40 से कम मैच खेलने वालों को मिलती है इतनी रकम
2

वहीं रणजी में 21 से ज्यादा या 40 से कम मैच खेलने वाले खिलाड़ियों को प्रतिदिन 50 हजार रुपये और बेंच प्लेयर वालो को 25 हजार रुपये मिलते हैं. 
 

3.20 मैच खेलने वाले को मिलते हैं इतने रुपये

20 मैच खेलने वाले को मिलते हैं इतने रुपये
3

अगर किसी खिलाड़ी ने 20 मैच खेले हैं और वो प्लेइंग 11 का हिस्सा है, तो उसे 40 हजार रुपये सैलरी मिलती है. वहीं बेंज वाले खिलाड़ी को 20 हजार रुपये मिलते हैं.
 

4.डेब्यू वाले खिलाड़ी को मिलती है इतनी सैलरी

डेब्यू वाले खिलाड़ी को मिलती है इतनी सैलरी
4

रणजी ट्रॉफी में अगर कोई खिलाड़ी नहीं खेला है और वो अपना पहला मैच खेल रहा है, तो उसे 25 हजार रुपये प्रतिदिन मिलते हैं. हालांकि अगर किसी ने एक भी मैच नहीं खेला और बेंच पर हो, तो उसे कोई सैलरी नहीं मिलती है. 
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement