क्रिकेट
मोहम्मद साबिर | Mar 07, 2026, 07:01 PM IST
1.विल जैक्स

इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर विल जैक्स ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इतिहास रच दिया है. उन्होंने इस टूर्नामेंट में 176.56 के स्ट्राइक रेट से 226 रन बनाए हैं और पहले स्थान पर हैं.
2.मिस्बाह उल हक

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह उल हक ने टी20 वर्ल्ड कप 2007 में 139.74 के स्ट्राइक रेट से 218 रन ठोके थे.
3.कैमरून व्हाइट

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज कैमरून व्हाइट ने 149.57 के स्ट्राइक रेट से टी20 वर्ल्ड कप 2010 में 175 रन ठोके थे.
4.माइकल हसी

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल हसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2010 में 172.72 के स्ट्राइक रेट से 171 रन जड़े थे.
5.सैम करन

इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 120.14 के स्ट्राइक रेट से 167 रन बना दिए हैं और लिस्ट में 5वें स्थान पर पहुंच गए हैं.