क्रिकेट
मोहम्मद साबिर | Feb 09, 2026, 11:14 PM IST
1.शाहिद अफरीदी

पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी का नाम लिस्ट पहले पायदान पर हैं. अफरीदी टी20 वर्ल्ड कप की 32 पारियों में 5 बार शून्य पर आउट हुए हैं.
2.तिलकरत्ने दिलशान

श्रीलंका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान टी20 वर्ल्ड कप की 34 पारियों में 5 बार डक पर आउट हुए हैं.
3.कैलम मैकलियोड

स्कॉटलैंड के कैलम मैकलियोड टी20 वर्ल्ड कप की 11 पारियों में 4 बार शून्य पर पवेलियन लौटे हैं.
4.जॉर्ज डॉकरेल

आयरलैंड के स्टार बल्लेबाज जॉर्ज डॉकरेल टी20 वर्ल्ड कप की सिर्फ 12 पारियों में 4 बार शून्य पर आउट हो चुके हैं.
5.लेंडल सिमंस

वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज लेंडल सिमंस टी20 वर्ल्ड कप की 14 पारियों में 4 बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटे हैं.