क्रिकेट
मोहम्मद साबिर | Aug 17, 2026, 04:19 PM IST
1.बेन स्टोक्स

इंग्लैंड टीम के पूर्व टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स का नाम लिस्ट में पहले पायदान पर है. उन्होंने विदेशी सरजमीं पर कुल 69 छक्के लगाए हैं.
2.ऋषभ पंत

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने श्रीलंका के खिलाफ एक छक्का लगाते हुए लिस्ट में दूसरा स्थान काबिज कर लिया है. पंत ने विदेशी सरजमीं पर अब तक 57 छक्के लगाए हैं और साथ ही एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है.
3.एडम गिलक्रिस्ट

ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाजी एडम गिलक्रिस्ट ने विदेशी सरजमीं पर 56 छक्के लगाए हैं और इससे पहले वो दूसरे स्थान पर थे, लेकिन पंत ने उनकी जगह ले ली है.
4.क्रिस गेल

वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने विदेशी सरजमीं पर टेस्ट में 51 छक्के जड़े हैं और चौथे स्थान पर विराजमान है.
5.जैक कैलिस

साउथ अफ्रीका के दिग्गज ऑलराउंडर जैक कैलिस ने टेस्ट में विदेशी सरजमीं पर कुल 45 छक्के लगाए हैं और वो लिस्ट में आखिरी स्थान पर हैं.