क्रिकेट
मोहम्मद साबिर | May 14, 2026, 05:47 PM IST
1.विराट कोहली

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने क्रिस गेल और डेविड वॉर्नर जैसे दिग्गजों को पछाड़ कर नंबर का स्थान हासिल किया है. उन्होंने सिर्फ 409 पारियों में 14000 रन पूरे किए हैं.
2.क्रिस गेल

वेस्टइंडीज के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने टी20 क्रिकेट में 423 पारियों में 14000 रन पूरे किए थे.
3.डेविड वॉर्नर

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज डेविड वॉर्नर ने टी20 क्रिकेट में 431 पारियों में 14000 रन बनाए थे.
4.जोस बटलर

इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने टी20 क्रिकेट में 468 पारियों में 14000 रन जड़े थे.
5.एलेक्स हेल्स

इंग्लैंड के दिग्गज ओपनर एलेक्स हेल्स ने टी20 क्रिकेट में 505 पारियों में 14000 रन अपने नाम कर लिए थे.