क्रिकेट
मोहम्मद साबिर | Aug 18, 2026, 05:33 PM IST
1.ऋषभ पंत

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का नाम लिस्ट में पहले पायदान पर है. उन्होंने टेस्ट की 89 पारियों में 100 छक्के ठोक दिए हैं. इतना ही नहीं, पंत टेस्ट में 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय और इकलौते भारतीय भी हैं.
2.वीरेंद्र सहवाग

पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने अपने टेस्ट करियर में 178 पारियों में 90 छक्के लगाए थे और वो दूसरे स्थान पर विराजमान है.
3.रोहित शर्मा

पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का नाम भी लिस्ट में शामिल है. उन्होंने 116 पापरियों में 88 छक्के अपने नाम किए हैं.
4.रवींद्र जडेजा

भारतीय दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने अब तक 135 टेस्ट पारियों में 82 छक्के लगाए हैं और उम्मीद है कि वो भी 100 छक्के पूरे कर सकते हैं.
5.एमएस धोनी

पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी लिस्ट में आखिरी स्थान पर है. उन्होंने 144 पारियों में 78 छक्के लगाए हैं.