क्रिकेट
मोहम्मद साबिर | Aug 18, 2026, 10:04 PM IST
1.एमएस धोनी

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम लिस्ट में पहले पायदान पर है. उन्होंने टेस्ट की 144 पारियों में 4876 रन बनाए हैं.
2.ऋषभ पंत

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अब तक टेस्ट की 89 पारियों में 3662 रन बना लिए हैं और वो जल्द ही धोनी का रिकॉर्ड तोड़कर भारत के बेस्ट विकेटकीपर बन सकते हैं.
3.सैयद किरमानी

पूर्व दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज सैयद किरमानी ने टेस्ट की 124 पारियों में 2759 रन बनाए हैं और तीसरे स्थान पर हैं.
4.फारूक इंजीनियर

पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज फारूक इंजीनियर ने भारत के लिए खेलते हुए टेस्ट की 87 पारियों में 2611 रन बनाए हैं.
5.नयन मोंगिया

पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज नयन मोंगिया ने टेस्ट की 68 पारियों में 1442 रन बनाए हैं और उनका नाम लिस्ट में 5वें स्थान पर हैं.