Advertisement

Test में नंबर-3 पर खेलते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज, देखें लिस्ट में किन खिलाड़ियों का नाम

टेस्ट क्रिकेट में नंबर-3 के बल्लेबाज की अहम जिम्मेदारी होती है, जो भारत काफी सालों से इसका विकल्प तलाश कर रहा है. लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि उन्हें उनका नंबर-3 का खिलाड़ी मिल गया है. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि नंबर-3 पर खेलते हुए सबसे ज्यादा रन किसने बनाए हैं. आप यहां टॉप-5 लिस्ट देख सकते हैं.

मोहम्मद साबिर | Aug 16, 2026, 07:17 PM IST

1.राहुल द्रविड़

राहुल द्रविड़
1

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ ने टीम इंडिया में नंबर-3 का जिम्मा काफी सालों तक शानदार प्रदर्शन करते हुए संभाला है. उन्होंने नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए 207 पारियों में 10524 रन बनाए हैं. 
 

Advertisement

2.चेतेश्वर पुजारा

चेतेश्वर पुजारा
2

पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा भी नंबर-3 के लिए राहुल के बाद सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं. उन्होंने नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए 155 पारियों में 6529 रन ठोके हैं. 
 

3.मोहिंदर अमरनाथ

मोहिंदर अमरनाथ
3

पूर्व भारतीय दिग्गज मोहिंदर अमरनाथ ने नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए 66 पारियों में 2907 रन बनाए हैं. 
 

4.दिलीप वेंगसरकर

दिलीप वेंगसरकर
4

पूर्व दिग्गज बल्लेबाज दिलीप वेंगसरकर ने नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए 74 पारियों में 2763 रन अपने नाम किए हैं. 
 

5.अजीत वाडेकर

अजीत वाडेकर
5

पूर्व दिग्गज अजीत वाडेकर ने नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए 59 पारियों में 1899 रन ठोके हैं और लिस्ट में आखिरी स्थान पर हैं. 
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement