Advertisement

इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम की जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, लिस्ट में विराट-रोहित भी शामिल

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक सचिन तेंदुलकर (100) ने लगाए हैं, जिसके बाद विराट कोहली का नंबर है. लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम की जीत में सबसे ज्यादा शतक किन खिलाड़ियों ने लगाए हैं. आप यहां टॉप-5 लिस्ट देख सकते हैं.

मोहम्मद साबिर | Aug 10, 2026, 08:59 PM IST

1.विराट कोहली

विराट कोहली
1

भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का नाम लिस्ट में पहले पायदान पर है. विराट ने टेस्ट और टी20 से संन्यास ले लिया है और सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते हैं. वहीं, विराट ने अब तक टीम की जीत में सबसे ज्यादा 59 शतक लगाए हैं. 
 

Advertisement

2.रिकी पोंटिंग

रिकी पोंटिंग
2

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग दूसरे स्थान पर है. उन्होंने टीम की जीत में कुल 5 शतक ठोके हैं. 
 

3.सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर
3

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने भले ही 100 शतक लगा लिए हैं. लेकिन वो जीत में शतक लगाने के मामले में तीसरे स्थान पर है. उन्होंने टीम की जीत में कुल 53 शतक जड़े हैं. 
 

4.रोहित शर्मा

रोहित शर्मा
4

भारतीय पूर्व दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने टीम की जीत में अब तक 41 शतक अपने नाम किए हैं. 
 

5.हाशिम अमला

हाशिम अमला
5

साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज हाशिम अमला ने टीम की जीत में कुल 40 शतक बनाए हुए हैं और लिस्ट में 5वें स्थान पर हैं.  
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement