क्रिकेट
मोहम्मद साबिर | Jul 14, 2025, 07:08 PM IST
1.एमएल जयसिम्हा

भारत के पूर्व दिग्गज एमएल जयसिम्हा का नाम लिस्ट में सबसे पहले स्थान पर हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1960 में पूरे 5 दिन बैटिंग की थी. जयसिम्हा पहले दिन 2 रन पर नाबाद रहे, फिर दूसरे दिन भारत की पारी खत्म हुई और वो 20 रन पर नाबाद रहे. तीसरे दिन वो 0 पर नाबाद रहे. चौथे दिन उन्होंने 59 रन बनाए. वहीं 5वें दिन दूसरी पारी में उन्होंने 74 रन बनाए.
2.जेफ्री बॉयकॉट

इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज जेफ्री बॉयकॉट का नाम लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं. उन्होंने साल 1977 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोनों पारियों की बल्लेबाजी मिलाकर पांचों दिन बल्लेबाजी की थी.
3.किम ह्यूज

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज किम ह्यूज ने इंग्लैंड के खिलाफ 1980 में दोनों पारियों में कुल पांचों दिन बल्लेबाजी की थी.
4.एलन लैंब

इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज एलन लैंब 1984 में वेस्टइंडीज के खिलाफ दोनों पारियों को जोड़कर पांचों दिन बल्लेबाजी की थी.
5.रवि शास्त्री

पूर्व दिग्गज रवि शास्त्री ने केनिंग्टन ओवर में दो मुकाबले में 253 रन बनाए हैं और शास्त्री लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं.