क्रिकेट
मोहम्मद साबिर | Aug 05, 2025, 11:18 PM IST
1.कब और कहां खेला जाएगा एशिया कप 2025?

एशिया कप 2025 का आगाज अगले महीने यानी 9 सितंबर 2025 को होगा. इस टूर्नामेंट के मुकाबले दुबई और अबु धाबी में खेले जाएंगे.
2.कब खेला जाएगा भारत और पाकिस्तान का मुकाबला?

एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को मुकाबला खेला जाएगा. इस बार दोनों टीमें तीन बार एक दूसरे से भिड़ सकती है. ग्रुप स्टेज के बाद सुपर 6 में और फिर अगर दोनों फाइनल में पहुंच जाती हैं, तो तीसरी बार भिड़ेंगी.
3.कहां होगी एशिया कप 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग?

भारत में एशिया कप 2025 के सभी मुकाबले में जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी. वहीं टूर्नामेंट को टीवी पर फैंस स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं.
4.कौनसी 8 टीमों ने किया क्वालिफाई?

एशिया कप 2025 में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, हॉग कॉग, ओमान और यूएई ने क्वालिफाई किया है.
5.कहां से खरीदे पाएंगे टिकट?

एशिया कप 2025 के टिकट की ब्रिकी अभी शुरू नहीं हुई है. हालांकि फैंस एशिया कप 2025 के मुकाबले के टिकट Paytm, Insider और BookMyShow पर ऑनलाइन खरीद सकेंगे. वहीं ऑफलाइन टिकट अलग-अलग शहरों में आउटलेट्स से खरीद पाएंगे. यहां तक ACC की वेबसाइट पर भी टिकट उपलब्ध रहेगी.