क्रिकेट
भास्कर तिवारी | Jun 19, 2025, 06:57 PM IST
1.बाबर आजम

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम को पहली बार बिग बैश लीग में चुना गया है. उनको सिडनी सिक्सर्स ने ड्रॉफ्ट में अपनी टीम का हिस्सा बनाया.
2. शाहीन शाह अफरीदी

पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को ड्रॉफ्ट में ब्रिसबेन हीट ने सबसे पहले अपनी टीम का हिस्सा बनाया. वो ड्रॉफ्ट की पहली पिक है.
3. हारिस रऊफ

पाकिस्तान के तूफानी तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को मेलबर्न स्टार्स ने अपने पास बनाए रखा है. ड्रॉफ्ट में मेलबर्न स्टार्स ने रऊफ को रिटेन कर लिया.
4.मोहम्मद रिजवान

पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान पहली बार बिग बैश लीग में खेलते हुए नजर आएंगे. उनको ड्रॉफ्ट में मेलबर्न रेनेगेड्स ने चुना है. इसके अलावा मेलबर्न रेनेगेड्स का हिस्सा पाकिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद हसन खान बने हैं.
5.शादाब खान

पाकिस्तान टी20 टीम के उपकप्तान शादाब खान को ड्रॉफ्ट में सिडनी थंडर ने अपनी टीम का हिस्सा बनाया है. उनको दूसरे राउंड में चुना गया
6.हसन अली

बिग बैश लीग 15 का हिस्सा बनाने वाले 7वें खिलाड़ी हसन अली है. उनको एडिलेड स्ट्राइकर्स ने अपनी टीम में शामिल किया है.