क्रिकेट
मोहम्मद साबिर | Jul 26, 2025, 07:07 PM IST
1.क्लाइव लॉयड

वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान क्लाइव लॉयड ने भारत के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा 7 शतक लगाए हैं. क्लाइव लिस्ट में पहले स्थान पर हैं.
2.स्टीव स्मिथ

स्टीव स्मिथ ने इंग्लैंड के खिलाफ अब तक 37 मैचों में 12 शतक बनाए हैं. इसके अलावा इंग्लैंड के जैक हॉब्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 41 मैचों में 12 शतक बनाए हैं.
3.जो रूट

इंग्लैंड के जो रूट ने बतौर कप्तान भारत के खिलाफ 5 शतक जमाए हैं. रूट लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं.
4.डॉन ब्रैडमैन

ऑस्ट्रेलिया के डोनाल्ड ब्रैडमैन ने भारत के खिलाफ बतौर कप्तान 4 शतक लगाए हैं. इसके अलावा एलिस्टर कुक, बॉब सिमसन और माइकल क्लार्क ने 4-4 शतक लगाए हैं.
5.इमरान खान

पाकिस्तान के इमरान खान ने बतौर कप्तान भारत के खिलाफ 3 शतक ठोके हैं. इसके अलावा ग्राहम गूच, कार्ल हूपर, इंजिमाम उल हक, कुमार संगकारा और गैरी सोबर्स ने 3-3 शतक ठोके हैं.
6.एलन बॉर्डर

ऑस्ट्रेलिया के एलन बॉर्डर ने बतौर कप्तान भारत के खिलाफ 2 शतक बनाए हैं. इसके अलावा माइक डेनिस, नासिर हुसैन, लियोनार्ड हटन, ब्रेंडन मैकुलम, एंजिलो मैथ्यूज, रिकी पोंटिंग, विव रिचर्ड्स, ग्लेन टर्नर, स्टीव वॉ और जॉन राइट ने 2-2 शतक लगाए हैं.
7.बेन स्टोक्स

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने बतौर कप्तान भारत के खिलाफ शतक लगाया है और लिस्ट में अपना नाम शामिल कर लिया है. स्टोक्स समेत 31 बल्लेबाज भारत के खिलाफ बतौर कप्तान 1-1 शतक लगा चुके हैं.